फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपियन की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले का हुआ निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। हरियाणा की ओलंपियन रेसलर साक्षी मलिक के खेत में अवैध कब्जे की शिकायत का निपटारा डीएम के निर्देश के बाद तहसील प्रशासन ने करा दिया है। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर चकरोड व नाली की निशानदेही कराई है। टीम की कार्रवाई से साक्षी मलिक पक्ष ने संतुष्टि जाहिर की।
विज्ञापन

हरियाणा के रोहतक निवासी ओलंपियन साक्षी मलिक व उनके ससुरालजनों की गंगोह के गांव ताताहेडी व हाजीपुर में कृषि भूमि है। विगत 11 नवंबर को साक्षी मलिक के जेठ ने डीएम अखिलेश सिंह से उनकी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। इसके बाद डीएम ने एसडीएम नकुड़ को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। प्रकरण में विगत 18 नवंबर को राजस्व टीम ने गांव में जाकर उक्त भूमि की पैमाइश की थी। इस पर साक्षी मलिक पक्ष ने असंतुष्ट होकर दोबारा पैमाइश की मांग की। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को नायब तहसीलदार प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने साक्षी मलिक के प्रतिनिधी सोमवीर कुंडू की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश की। इसमें गांव हाजीपुर के ख़सरा संख़्या 84 में स्थित चकरोड़ व ताताहेड़ी के ख़सरा संख़्या 63/363 में नाली की पुख़्ता पुरानी सीमा की डोल को आधार बनाकर निशानदेही कराई गई। नायब तहसीलदार प्रवीण शर्मा ने बताया कार्रवाई से दोनों पक्ष संतुष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें