फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक अवैध खनन नहीं रुकेगा तब तक रुका रहेगा वेतन

विज्ञापन
कमिश्नर कार्यालय स्थित सभागार में बैठक लेते कमिश्नर संजय कुमार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। अवैध खनन को लेकर मंडलायुक्त ने सख्त कदम उठाया है। मंडलायुक्त ने कहा कि सहारनपुर में जब तक अवैध खनन पूरी तरह से नहीं रुकेगा, तब तक पूरे स्टाफ का वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय के सभागार में मंडलीय राजस्व टास्क फोर्स (कर-करेत्तर) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडलायुक्त ने अवैध खनन को लेकर गंभीर रुख अख्तियार किया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में जब तक अवैध खनन पूरी तरह से नहीं रुकेगा तब तक पूरे स्टाफ का वेतन रोका जाएगा। उन्होंने अवैध खनन की रोकथाम के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ टीम गठित कर रात्रि में औचक चेकिंग करने की बात कही। बैठक में राजस्व वसूली से संबंधित विभागों की समीक्षा में यह पाया गया कि मंडल में कर-करेत्तर राजस्व की वसूली माह जनवरी में आबकारी का लक्ष्य 868.94 था, जिसके सापेक्ष प्राप्ति का प्रतिशत 71.57 हुआ है। परिवहन विभाग का जनवरी की राजस्व वसूली का लक्ष्य मंडल में 216.66 के सापेक्ष 90.75 प्रतिशत प्राप्ति की गयी है। वाणिज्य कर विभाग का लक्ष्य 973.01 के सापेक्ष 101.92 प्रतिशत की प्राप्ति हो गयी है। खनन एवं खनिकर्म का लक्ष्य 65.20 का था, जिसके सापेक्ष 63.68 की प्राप्ति हुई है। स्टांप एवं निबंधन का लक्ष्य 504.32 के सापेक्ष 87.66 की प्राप्ति हुई है। कृषि विपणन का लक्ष्य 47.13 के सापेक्ष 85.25 प्रतिशत की प्राप्ति हो गयी है। नगर विकास का लक्ष्य 63.41 के सापेक्ष 82.54 प्रतिशत की प्राप्ति हुई है। ऊर्जा का लक्ष्य 1955.97 के सापेक्ष 81.84 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति हुई है। सिंचाई (अकृषि) का लक्ष्य 2.65 था जिसके सापेक्ष 166.35 प्रतिशत की प्राप्ति कर ली गयी है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने लक्ष्यों को पूर्ण करें।
डेढ़ माह में करने होंगे शेष काम
मंडलायुक्त ने कहा कि अब चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 समाप्त होने में केवल डेढ़ माह ही शेष रह गए हैं। जिन विभागों ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम राजस्व वसूली की है, वह वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में गति लाएंगे। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन, अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, उप नगर आयुक्त तथा मंडलीय और जनपदीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें