फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की अनदेखी सरकार के लिए हो सकती है दुखदायी

विज्ञापन
बड़गांव में किसान मजदूर अधिकार यात्रा में शामिल किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बड़गांव। भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा पूरण सिंह ने कहा किसान, जवान और मजदूर के सहारे ही देश प्रदेश में हर सरकार चल रही है। किसानों की अनदेखी सरकार के लिए बहुत ही दुखदायी हो सकती है। जब सरकार बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर सकती हैं तो किसानों के छोटे कर्ज माफ करना बड़ी बात नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार को सहारनपुर से दिल्ली के रवाना हुई किसान मजदूर अधिकार यात्रा के क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में रात्रि विश्राम के दूसरे दिन दोपहर कस्बा बड़गांव पहुंची। यात्रा का कस्बे के महाराणा प्रताप चौक पर फूल बरसा कर स्वागत किया। इस दौरान भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा पूरण सिंह ने कहा जब देश में किसान ही स्वस्थ नहीं है तो देश का नागरिक कैसे स्वस्थ रह पाएगा। किसानों का पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान नहीं हुआ, पिछले चार वर्ष में हमारी ही सरकार ने गन्ने के रेट में एक रुपये नहीं बढ़ाया, जबकि पेट्रोल डीजल, घरेलू गैस, खाद, बीज, कीटनाशक दवा के रेट आसमान तक छू रहे हैं।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललित राणा ने कहा सभी किसानों के कर्ज माफ हो, फसलों के समर्थन मूल्य पर कानून बने, किसानों को श्रम कानून के दायरे में लाए, गन्ने का भाव चार सौ पचास रुपये कुंतल घोषित हो, पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बैच व एम्स की स्थापना किसानों को सिंचाई के लिए नि:शुल्क बिजली, हर स्नातक बेरोजगार को 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाए सहित हमारी मांग रास्ते बीच ही मान ली जाती हैं तो उनके लिए दिल्ली जाना कोई जरूरी नहीं है। हाथरस जिलाध्यक्ष निशांत चौहान ने कहा यदि मांग नहीं मानी तो विधान सभा का घेराव किया जाएगा। इससे पूर्व किसान यात्रा का अंबेहटा चांद, टपरी, चंदपुर मजबता, खुदा बक्सपुर माजरा, बडूली नयागांव के प्रधान भरत सिंह, उमरी के प्रधान दिनेश राणा ने गांवों में फूल बरसाकर स्वागत किया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजब सिंह ने की। संचालन श्यामवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें