फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क किताबें चाहिए तो दीपावली मेला चले आइए

विज्ञापन
गांधी पार्क में मेले में लगा बुक स्टाल पर किताब बेचते बच्चे - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। गांधी पार्क मैदान में लगा दीपावली मेला महज मनोरंजन के साधन तक सीमित नहीं है। यहां पर जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त किताबें उपलब्ध कराने के लिए भी स्टाल लगाया गया है। इस पर सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे पहुंचते हैं और अपनी जरूरत के मुताबिक किताबें ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से गांधी पार्क मैदान में दीपावली मेले का आयोजन चल रहा है। मेले में 50 से अधिक स्टॉल लगे हैं, जिनमें खानपान से लेकर घरेलू सामान, खिलौने, कपड़े और अन्य तरह के स्टॉल शामिल हैं। यह स्टॉल सामान के प्रचार और आय अर्जित करने के लिए हैं। वहीं, एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी की तरफ से यहां फ्री बुक स्टाल लगाया है, जो आकर्षण का केंद्र बना है। स्टॉल पर 15 हजार से अधिक किताबें उपलब्ध हैं, जो लोगों को मुफ्त दी जा रही हैं। लोग आकर अपनी जरूरत की किताबें चयनित कर ले जा सकते हैं। उनसे केवल उनका नाम और पता लिया जा रहा है, जिसे रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। ताकि एक रिकॉर्ड रखा जा सके कि मेले में कितने लोगों की मदद किताबों से की गई है। इतना ही नहीं, सोसायटी ने मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं, जिन पर संपर्क कर मेले के बाद भी जरूरतमंद लोग किताब प्राप्त कर सकते हैं।
तीन दिन में सैकड़ों ने लिया लाभ
स्टॉल पर मौजूद स्टाफ ने बताया कि बीते तीन दिन में सैकड़ों छात्र और अभिभावक स्टॉल पर पहुंचे हैं, जिन्होंने किताबें प्राप्त की हैं। लोगों का आना अब भी जारी है। चूंकि अभी मेला तीन नवंबर तक चलना है। ऐसे में और अधिक लोगों के लाभान्वित होने की संभावना है।

गांधी पार्क में मेले में लगा बुक स्टाल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें