सहारनपुर। राधा स्वामी सत्संग आश्रम सरसावा के सहयोग से नगर निगम करीब दो सप्ताह से जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट उपलब्ध करा रहा है। नगरायुक्त ने अपील की है कि कोई भी व्यकित भूखा ना रहे। जिस किसी व्यक्ति के पास भोजन की व्यवस्था नहीं है वह निगम के दिए गए फोन नंबरों पर फोन कर दोपहर की भोजन प्राप्त कर सकता है। नगर निगम के कर्मचारी घर पर ही भोजन का पैकेट पहुंचाएंगे।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि यह संकट का समय है। कई ऐसे परिवार है, जहां सभी लोग संक्रमित हैं। ऐसी स्थिति में भोजन तैयार करने की समस्या है। ऐसे में कंट्रोल रूम के नंबर पर आने वाली प्रत्येक फोन कॉल को गंभीरता के साथ सुना जाए। उन्होंने एक बार फिर अपील की कि यदि किसी व्यक्ति के सामने रोटी का संकट है तो वह निगम के फोन नंबरों 8477008057 और लैंडलाइन नंबर 0132-2648112 पर फोन कर सकता है। रविवार को नूरबस्ती, बूढ़ी माई चौक,न्यूगोपाल नगर, मानकमऊ, नया बांस, लेबर कॉलोनी, हबीबगढ़ सरकारी स्कूल के पास, खानआलमपुरा तकिया, पेपरमिल फाटक शेखपुरा रोड, शारदा नगर, हसनपुर चुंगी, चौधरी विहार बेहट रोड़, जय प्रभानगर लेबर कॉलोनी, रसूलपुर, कंबोह कटहरा, कांशीराम कॉलोनी दिल्ली रोड, उमर पैलेस बेहट रोड, दीनानाथ बाजार, खलासी लाइन बिहारी लाल हत्था, बंजारान, मोहल्ला काजी, मोहल्ला मुत्रीबान, छत्ता जम्मूदास, लक्खीगेट, मोहल्ला खजूरतला, आतिशबाजान, कारगिल गेट, बेहट रोड, दाबकी जुनारदार, विजयनगर कल्पना सिनेमा के पास, उपवन विहार, आईटीआई गेट मधुबन विहार, जवाहर पार्क, शिवपुरी कॉलोनी, प्रकाश लोक कॉलोनी, शांतिनगर व कांशीराम कॉलोनी पेपर मिल रोड आदि क्षेत्रों में भोजन के पैकेट भेजे गए।