फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: यूजीसी वापस नहीं लिया तो करेंगे भाजपा का बहिष्कार

Tue, 03 Feb 2026 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गागलहेड़ी में यूजीसी के विरोध में ज्ञापन के साथ सवर्ण समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
गागलहेड़ी। सवर्ण समाज संघर्ष समिति ने एसडीएम सदर सुबोध कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर मनीष चंद्र को यूजीसी के विरोध में ज्ञापन सौंपा। समिति ने काला कानून वापस न लेने पर भाजपा के बहिष्कार की चेतावनी देते हुए बड़े आंदोलन की बात कही।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर नगर रोड स्थित बैंक्वेट हाल में एकत्र सवर्ण समिति के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन में यूजीसी के नए समानता नियम 2026 के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि इससे सवर्ण समाज के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों पर झूठे मामलों का खतरा, कैंपस में भय का माहौल और जातिगत विभाजन को बढ़ावा मिलेगा। कहा कि भाजपा का कोर वोट सवर्ण ही है लेकिन अब लगता है कि भाजपा को इसकी आवश्यकता ही नहीं है। देश भर में सवर्ण समाज अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। सवर्ण समाज को मजबूरी में सड़कों पर आना पड़ रहा है।
सर्वसमाज ने एक स्वर में कहा कि यदि काला कानून वापस नहीं हुआ तो वे बड़े आंदोलन करने पर विवश होंगे। ज्ञापन देने वालों अशोक शर्मा, पंकज गर्ग, अरुण प्रताप राणा, वंश भारद्वाज, सचिन भारद्वाज, रामकुमार राणा, आधार भारद्वाज, महेश गुप्ता व सुशील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें