फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय नहीं मिला तो कर लूंगी आत्मदाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना चिलकाना क्षेत्र की निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने डीआईजी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इसके साथ ही चेतावनी दी कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेगी।
विज्ञापन

बुधवार को पीड़िता ने डीआईजी को दिए पत्र में कहा कि पिछले दिनों वह शहर आने को चिलकाना में बस स्टैंड पर खड़ी। चिलकाना निवासी जान-पहचान के दो युवक उसे मिले, जो उसे कहने लगे कि वह भी शहर जा रहे हैं, उसको भी अपने साथ महानगर में छोड़ देंगे। पीड़िता उन पर विश्वास करके उनके वाहन पर बैठ गई। आरोप है कि दोनों युवक उसे क्षेत्र में सुनसान जगह पर ले गए और उसे नशीला पदार्थ दिया। आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। अगले दिन सुबह के समय वह किसी प्रकार आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागी। उसके साथ उसका तीन वर्षीय बेटा भी था। उसने रोहाना टोल प्लाजा पर पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। आरोपियों के खिलाफ थाना चिलकाना में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस बारे में जब उसके ससुराल वालों को पता लगा तो उसे घर से निकाल दिया गया। कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता ने चेतावनी दी कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जल्द जेल न भेजा गया तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें