भारतीय किसान यूनियन यानी भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों की समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त से मिले। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त से मिले। उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की। वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए राकेश टिकैत ने तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर भी टिप्पणी की।
मंगलवार को राकेश टिकैत सहारनपुर पहुंचे। किसानों की भूमि अधिग्रहण, बिजली और गन्ना बकाया भुगतान को लेकर मंडलायुक्त से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कि कहा कि बिजली को लेकर सरकार का गणित किसानों की समझ में नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: Ground Report: सहारनपुर के पांच हजार परिवारों का दर्द, दो वक्त की रोटी के लिए हर छह माह में छूटती है दहलीज
उन्होंने तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर कहा की जिस देश में ज्योतिषी बेईमान हो जाएगा उसका यही हाल होगा। जो चुनाव लड़े वही मैदान छोड़कर चले गए तो क्या कर सकते हैं। पहले ही प्रधानमंत्री ने कह दिया था। किसान तो आंदोलन करता है। हर महीने किसानों की समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त से मिला जाएगा। आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वक्त आने पर सब बता दिया जाएगा।