फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... मैं शपथ लेता हूं कि अपराध नहीं करूंगा

विज्ञापन
गागलहेडी में अपराधियो को शपथ दिलाते पुलिस कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बेशक जिले में चोरी, लूट, हत्या की वारदातें बढ़ती जा रहीं हों, लेकिन पुलिस को भरोसा है कि 15 साल पुराने अपराधियों को शपथ दिला दी जाए तो अपराध रुक जाएंगे, अपराधी सुधर जाएंगे। इसलिए पुलिस अब 15 साला अपराधियों को थाना पर बुलाकर पूछताछ कर रही है, अपराध न करने की शपथ दिला रही है।
विज्ञापन

सहारनपुर में नवंबर में ही लगभग 15 हत्याएं हो चुकीं हैं, लूट, चोरी की वारदातें भी जमकर हो रहीं हैं। पुलिस अपराधों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। लेकिन पुलिस ने अपराधियों को सुधारने का नया तरीका निकाला है। जिले भर के 15 साल से अब तक के पांच हजार से अधिक अपराधियों की थानावार सूची तैयार कराई गई है। लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी एवं वाहन चोरी के अपराधियों का सत्यापन किया जा रहा है। जिले में हो रहे अपराधों के मामले में न सिर्फ पूछताछ की जा रही है, बल्कि अपराध न करने की शपथ भी दिलाई जा रही है। पुलिस को भरोसा है कि अपराधी उनकी बात मान लेंगे, शपथ लेकर तोड़ेंगे नहीं। जिले के हर थाने पर 15 साल के रिकार्ड के अनुसार जो भी किसी अपराध में लिप्त रहा हो, उसे थाना पर बुलाकर पूछताछ की जा रही है, उससे काम के बारे में पूछा जा रहा है, परिवार का खर्च कैसे उठा रहा है इसकी जानकारी की जा रही है और उन्हें अपराध न किए जाने की शपथ भी दिलाई जा रही है। गागलहेड़ी थाना में क्षेत्र के पूर्व अपराधियों तथा हाल के दिनों में जेल से छूट कर आये अपराधियों के साथ थाना परिसर में बैठक की गई। जिसमें उनकी वर्तमान स्थिति के बारे मे जानकारी ली गई। करीब चालीस लोगों के साथ बैठक कर सभी को अपने मोबाइल नंबर एक ही रखने, समय-समय पर थाने में आकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने, बीट एव चौकी इंचार्ज के बराबर संपर्क में रहने की हिदायत दी गई है। भविष्य में कोई भी अपराध नहीं करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें