फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार काउंसिल के चेयरमैन पर अभद्र टिप्पणी पर अधिवक्ता खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना का बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश इलाहाबाद के चेयरमैन ने समर्थन किया। इससे नाराज इलाहाबाद के वकीलों ने चेयरमैन पर अभद्र टिप्पणी कर दी। चेयरमैन प्रतिनिधि जयद्रथ सिंह पंवार ने टिप्पणी करने वाले अधिवक्ताओं से माफी मांगे जाने की मांग की है।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रतिनिधि जयद्रथ सिंह पंवार का कहना है कि पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर 22 जिलों के अधिवक्ता वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। पिछले दिनों बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन हरिशंकर सिंह ने मेरठ दौरे के दौरान पश्चिमी यूपी के अधिवक्ताओं की मांग का समर्थन किया था। जिस कारण इलाहाबाद के अधिवक्ताओं द्वारा बार चेयरमैन हरिशंकर सिंह के बारे में अभद्र टिप्पणी कीं तथा कहा गया कि बार चेयरमैन को यहां घुसने नहीं दिया जाएगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं की टिप्पणी के विरोध में सोमवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर हड़ताल की। इलाहाबाद एवं पूर्वी यूपी के अधिवक्ताओं को चेतावनी दी कि अपने वक्तव्य के लिए चेयरमैन से माफी मांगे। ऐसा नहीं किया तो पश्चिमी यूपी के सभी अधिवक्ता संघर्ष समिति के नेतृत्व में संगठित होकर लड़ाई लड़ेगा और पूर्वी यूपी के किसी भी अधिवक्ता को पश्चिमी यूपी के किसी भी न्यायालय में नहीं घुसने दिया जाएगा। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेयरमैन हरिशंकर सिंह के साथ पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के अधिवक्ता कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें