फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के झूठे आरोप से क्षुब्ध महिला ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। घरों में सफाई करने वाली महिला ने मकान स्वामी के चोरी के झूठे आरोप से आहत होकर जहर खा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर के ओलरा रोड स्थित कालोनी निवासी महिला रीना (28) पत्नी सन्दीप कुमार घरों में जाकर साफ सफाई का काम करती है। संदीप एक प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूरी करता है। सोमवार की सुबह 11 बजे महिला ने अपने घर पर जहर खा लिया। महिला के जहर खाने की जानकारी मिलते ही उसका पति सन्दीप घर पहुंचा और महिला को नगर के सरकारी अस्पताल में ले गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। महिला रास्ते में मौत हो गई।
सन्दीप ने बताया कि उसकी पत्नी 15 दिन पूर्व देवबंद रोड निवासी सुभाष के मकान में काम करती थी। सुभाष ने उसकी पत्नी पर चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी थी। आरोप है कि उक्त व्यक्ति उसे फोन कर प्रताड़ित कर रहा था। सोमवार को करीब 11 बजे रीना ने उसे फ़ोन पर बताया कि मकान स्वामी ने उसे फोन पर परेशान कर रहा है, जिससे परेशान होकर वह जहर खा रही है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि जहर खाने से महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें