फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में बड़ा हादसा: मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जल गई बेड पर लेटी दिव्यांग किशोरी, परिजनों में कोहराम

Wed, 20 Nov 2024 11:25 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में एक दिव्यांग किशोरी की माैत हो गई। किशोरी की माैत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट भी माैके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़तला यादगार स्थित एक मकान में आग लगने से दिव्यांग किशोरी की जलकर मौत हो गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के बाद सिटी मजिस्ट्रेट भी पहुंचे।

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़तला यादगार में अवनीश जैन का मकान है। बुधवार सुबह करीब सात बजे अवनीश अपनी पत्नी निधि जैन के साथ कंपनी बाग में घूमने गए थे। उसी दौरान उनके पास फोन आया कि मकान से धुआं उठ रहा है।

यह भी पढ़ें: Meerapur By Election: ककराैली में बवाल, मतदाताओं को मतदान करने से रोकने का आरोप, हंगामा, पुलिस पर पथराव
विज्ञापन


देखते ही देखते धुआं आग में तब्दील हो गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। फायर बिग्रेड की गाड़ी बुलाई गई। बामुश्किल आग पर काबू पाया गया। जब कमरे के अंदर देखा तो आध्या(13) जल चुकी थी।
विज्ञापन


दिव्यांग होने के चलते आध्या आग से नहीं बच सकी और जिंदा बेड पर जल गई। आध्या परिवार में छोटी थी। आध्या की मां निधि जैन दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में शिक्षिका है। घटना का पता लगने पर सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार मृतका के घर पहुंचे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें