फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्कूली वाहनों के चालक कितने स्वस्थ, होगी जांच

Sat, 25 Jan 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। निजी स्कूलों के वाहन चालकों पर अब संभागीय परिवहन विभाग सख्त हो गया है। विभाग ने चालकों का शारीरिक परीक्षण कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिले में नौ स्कूलों को केंद्र बनाया है। यह अभियान शनिवार यानी आज से शुरू होगा, जो आठ फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग के अनुसार जिले में 1428 स्कूली वाहनों का पंजीयन है। स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के सुरक्षित सफर के लिए विभाग ने सख्त कदम उठाया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि स्कूलों में लगने वाले जांच शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की तैनाती रहेगी। इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन समेत अन्य चिकित्सक भी शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि देवबंद के मेपल्स एकेडमी, सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 15-15, शैमफोर्ड और डेलमोंड स्कूल में 10-10 स्कूलों के वाहन चालकों की जांच होगी। इनके साथ ही एल्पाइन पब्लिक स्कूल में नौ, अंबाला रोड स्थित केएलजी स्कूल में आठ, नानौता के ब्राइटहोम स्कूल में 13, एथेनिया स्कूल में छह और गंगोह के गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में नौ स्कूलों के वाहन चालक जांच के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन

- कब-कब कहां लगेंगे जांच शिविर
- 25 जनवरी को देवबंद और नानौता
- 27 जनवरी को गंगोह और छुटमलपुर
- 29 जनवरी को दिल्ली रोड पर
- 31 जनवरी को चिलकाना रोड
- तीन फरवरी को जनता रोड
- पांच फरवरी को बेहट रोड
- आठ फरवरी को अंबाला रोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें