फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ग्राम पंचायत थापुल इस्माईलपुर में नहीं बनी घरौनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिहारीगढ़। ब्लाक मुजफ्फराबाद की क्षेत्रफल से हिसाब से सबसे बड़ी ग्राम पंचायत थापुल इस्माईलपुर में स्वामित्व योजना के तहत बनने वाली घरौनी से ग्रामीण वंचित हैं।
बता दें, कि ग्राम पंचायत थापुल इस्माईलपुर के अंतर्गत बिहारीगढ़, मनोहरपुर, सुंदरपुर, थापुल, इस्माईलपुर, तोता टांडा, भगवतपुर, टांडा मानसिंह, रामगढ़, टांडा मिश्री, महालोवाली, घेर कर्मा, दामोदराबाद, नरोत्तमगढ़ आदि 17 मजरें आते हैं। ग्रामीणों यशपाल सिंह, मनोज शर्मा, अशोक राठौर, नोरतू आदि ने बताया कि उन्हें अभी तक घरौनी नहीं मिली है।
विज्ञापन

इससे वे योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे। उधर, एसडीएम बेहट मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सबसे पहले ड्रोन से सर्वे किया जाता है और उसके बाद सर्वे ऑफ इंडिया से नक्शा प्राप्त होता, जिसके बाद लेखपालों द्वारा उसे पूर्ण करके भेजा जाता है।
विज्ञापन

उसके बाद ग्रामीणों की आपत्तियाें के समाधान के उपरांत घरौनी तैयार की जाती है। उन्होंने बताया कि अभी थापुल इस्माईलपुर का नक्शा प्राप्त न होने के कारण घरौनी का कार्य पूर्ण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें