फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ईडी और सीबीआई के पास अटैच जमीन को बेचने का आरोप

Tue, 21 Jan 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की पत्नी ने एक बार फिर से संगीन आरोप लगाए हैं। आरोप है कि भूमाफिया ने उनकी वह जमीन भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेच दी, जो ईडी, सीबीआई और पुलिस ने अटैच कर रखी है। जमीन को बेचने में बेहट तहसील के अधिकारी और कर्मचारियों की भी मिलीभगत है। पूर्व एमएलसी की पत्नी ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में फरीदा बेगम ने बताया कि मिर्जापुर क्षेत्र में वहीद एजुकेशनल ट्रस्ट की जमीन है। आरोप है कि भूमाफिया उनकी जमीनों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेच रहे हैं। गांव अली अकबपुर में स्थित ट्रस्ट की जमीन रामपुर मनिहारन तहसील क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को कूटरचित दस्तावेजों से रजिस्ट्री कर दी गई।
इसी तरह दूसरे गांव स्थित जमीन की भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किसी अन्य को रजिस्ट्री कर दी गई। आरोप लगाया कि भूमाफिया इस कदर हावी हो चुके हैं, जिस ट्रस्ट की जिस जमीन की फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री कर बेची गई वह जमीन पहले से ही ईडी, सीबीआई और पुलिस महकमे के पास अटैच है।
विज्ञापन

यह संपत्ति ईडी जोनल ऑफिस लखनऊ द्वारा भी प्रोविजनल अटैच की गई है, जिसका वाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। आरोप है कि बेहट तहसील के कुछ अधिकारी और कर्मी भी इसमें शामिल है। फरीदा बेगम ने ईडी, सीबीआई, डीएम और एसएसपी से भी शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें