फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना से जुडे़ अस्पतालों को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान योजना से जुडे़ अस्पतालों को किया पुरस्कृत
विज्ञापन

सहारनपुर। आयुष्मान भारत योजना के तीन साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को टीबी सैनेटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। योजना से जुड़े ऐसे अस्पतालों को पुरस्कृत किया गया, जो योजना में शामिल मरीजों को बेहतर इलाज दे रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर संजीव वालिया और पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा रहे। सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने कहा कि 137110 परिवार आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हुए हैं। इनमें से करीब 80 हजार परिवारों के 225000 से अधिक गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए इन दिनों गांवों में शिविर लगाए जा रहे हैं। महापौर संजीव वालिया ने आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका लाभ गरीबों को मिल रहा है। योजना में शामिल गरीब से गरीब व्यक्ति को बड़े निजी अस्पतालों में इलाज कराने का अवसर इस योजना ने दिया है। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि बीते दिन साल में हजारों लोग योजना का लाभ ले चुके हैं। योजना में शामिल लोगों को चाहिए कि गोल्डन कार्ड बनवाकर रखें। योजना के तहत बेहतर सेवा देने वाले मेडिग्राम अस्पताल और आईक्यू अस्पताल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा दस लाभार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा गोल्डन कार्ड सौंपे गए। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. धर्मवीर सिंह, डॉ. कांतिप्रसाद, सीएमएस डॉ. इंदिरा सिंह, डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. मनीष पांडेय, डॉ. सुशील गुप्ता, रविंद्र कुमार, यशपाल सिंह, बालेश्वर, शुभम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें