फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीओपी में शामिल किया जाए हौजरी कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सूक्ष्म, लघु और मध्यम एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से लखनऊ में मिला। उन्होंने कहा कि होजरी कारोबार को भी एक जनपद एक उत्पाद योजना में शामिल किया जाए।
विज्ञापन

आईआईए के चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना के नेतृत्व में संस्था के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित संवाद परिचय एवं दायित्व कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि काबीना मंत्री राकेश सचान रहे। चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना ने जनपद में एमएसएमई से संबंधित औद्योगिक विकास के संबंध में काबीना मंत्री से विस्तार से विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर का वुडन हैंडीक्राफ्ट्स विश्व प्रसिद्ध है। इसे सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद योजना में शामिल कर रखा है। उन्होंने कहा कि जनपद का दूसरा मुख्य उद्योग होजरी है। इसमें करीब दो हजार छोटी बड़ी इकाइयां हैं और लगभग दो से तीन लाख लोग इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुडे़ हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि होजरी उद्योग को भी एक जनपद एक उत्पाद की श्रेणी में शामिल कर लिया जाए तो इससे न सिर्फ प्रदेश सरकार का राजस्व बढ़ेगा, बल्कि बड़ी संख्या में रोजगार भी सृजित होगा। उन्होंने कहा कि विशेष पैकेज देकर पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में टेक्सटाइल पार्क विकसित किया जाए। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केआर सिंघल एवं आरके धवन, अनूप खन्ना, प्रियेश गर्ग, सुनील सैनी, रिषभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें