फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्वारोहियों ने किया हैरतअंगेज प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भारत-पाक युद्ध 1971 के विजय वर्ष को भारतीय सेना स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मना रही है। इसी सिलसिले में बृहस्पतिवार को रिमाउंट डिपो में शानदार कार्यक्रम हुआ, जिसमें अश्वारोहियों ने अपने साहस से हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। साथ ही पाइप बैंड से से देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया, जिससे माहौल राष्ट्रभक्ति और सेना के प्रति समर्पित भाव से भर गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान रिमाउंट डिपो सहारनपुर के कमांडेंट कर्नल मंगल सिंह ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य एवं साहस की विजय 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान पूरे विश्व ने देखी थी, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान को बुरी तरह परास्त किया था। पाकिस्तान के 90 हजार सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था। इस विजय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय सेना इसे स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मना रही है।
उन्होंने राष्ट्र पर सब कुछ बलिदान करने वाले वीर शहीदों को याद करते हुए कहा कि संपूर्ण राष्ट्र उनके और परिवारों के प्रति कृतज्ञ है। इसके बाद कर्नल मंगल सिंह ने सहारनपुर प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम की टीमों का कोरोना काल में अच्छा कार्य करने को लेकर सम्मान किया, साथ ही शहीद परिवारों की वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, योग गुरू पद्मश्री भारतभूषण सहित गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

---- यह कार्यक्रम रहे प्रमुख
कार्यक्रम के दौरान सैनिकों द्वारा अश्व (घोड़े) पर कई तरह के हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। अश्वों पर योग किया तो, लोग दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो गए। इसके अलावा क्रास कंट्री, टेंट पैगिंग और सिक्स बार जैसी कठिन बाधाओं को भी अश्वारोहियों ने सरलता से पार किया।
--- घुड़सवारी में जीत चुके हैं रजत पदक
रिमाउंट डिपो सहारनपुर के घुड़सवार 2018 में एशियन गेम्स के दौरान दो घुड़सवार सैनिकों ने रजत पदक जीते थे। इसके अलावा हरियाली और सांस्कृतिक विरासत के लिए सभी सैन्य स्टेशनों में प्रथम स्थान प्राप्त कर सूर्या ट्राफी भी इसी माह सहारनपुर रिमाउंट डिपो को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें