फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने काम पूरे करने पर जोर, नए नहीं हो पाएंगे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जल्द ही आचार संहिता लगने वाली है। ऐसे में विकास कार्यों की रफ्तार पर ब्रेक लग जाएगा। इसीलिए पुराने कार्यों को निपटाने को लेकर अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं। जिससे आचार संहिता लगने से पहले ही इन कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्य एक
284 सामुदायिक शौचालय बनाने की कवायद तेज
स्वच्छ भारत मिशन के तहत के जनपद की 884 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बनने हैं। 600 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बन गए हैं। अभी 284 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां पर कार्य निर्माणाधीन हैं। इन ग्राम पंचायतों के कार्यों को पूरा कराने की कवायद जिला पंचायत राज विभाग ने तेज कर दी है। इसके अलावा बेस लाइन सर्वे में चिह्नित हुए 1198 शौचालयों को युद्ध स्तर पर कार्य कराकर बनाया जा रहा है।
------- कार्य - दो
हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचने में होगी देरी
हर घर नल हर घर जल योजना के तहत पहले चरण में पाइप लाइन बिछाने के लिए सर्वे हुआ, जिसमें 369 गांवों को चिह्नित किया गया। इस योजना का खाका तैयार किया गया, लेकिन बड़ा प्रोजेक्ट होने की वजह से चुनाव के कारण यह कार्य प्रभावित हो गया है। फिलहाल सर्वे ही कराया गया। आगे कार्य पंचायत चुनाव के बाद ही हो पाएगा। इस योजना के तहत वर्ष 2024 तक जनपद की 884 ग्राम पंचायतों में पाइप लाइन बिछाकर प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। इसलिए ग्राम पंचायतों में नलकूप भी लगाए जाने हैं।
विज्ञापन

------ कार्य - तीन
सुंदरीकरण को मनरेगा के तहत चिह्ति हैं 298 तालाब
जनपद में मनरेगा के तहत सुंदरीकरण के लिए 298 तालाबों को चिह्नित किया गया था। इनके सुंदरीकरण के लिए खाका तैयार किया गया और अधिकारियों को तालाब गोद दिए जाने थे, लेकिन पंचायत चुनाव की वजह से इस कार्य पर फिलहाल ब्रेक लग सकता है।
-------------
खाली पड़े आंगनबाड़ियों के पदों पर होनी थी भर्ती
जिले में 3410 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। करीब प्रत्येक केंद्र में आंगनबाड़ियों के पद खाली हैं। इसको लेकर शासन ने प्रशासन से डाटा भी मांगा था। इसके लिए जल्द शासनादेश जारी होना था, लेकिन चुनाव की वजह से फिलहाल भर्ती प्रक्रिया पर ब्रेक लग गया है। यह कार्य भी अब पंचायत चुनाव के बाद भी पूरा होगा।
यह कार्य भी होंगे प्रभावित
- करीब 310 ग्राम पंचायतों में कई जगहों पर सीसी सड़क बनाई जानी थी।
- ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन के इंतजाम किए जाने थे।
----- वर्जन
- धार्मिक स्थलों व स्कूलों की सफाई व्यवस्था को लेकर कार्य होने थे। जैविक खाद बनाने की योजना से ग्रामीणों को जोड़ा जाना था। स्वच्छता को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं होनी थीं। विकास कार्यों को जल्द पूरा कराया जा रहा है। आचार संहिता लगने पर कार्यों की रफ्तार पर ब्रेक लग जाएगा और नए काम शुरू नहीं हो पाएंगे। इसलिए संबंधित विभागों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -- प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें