फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नीलगाय की टक्कर से होमगार्ड के बाइक सवार बेटे की मौत

Tue, 11 Mar 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गांव सिंभालका जुनारदार में दीपक के घर शोकाकुल महिलाएं। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
नागल। जिले में छुट्टा पशु और नीलगाय लगातार हादसे का कारण बन रहे हैं। रविवार देर शाम भी सिडकी-झबरेड़ा मार्ग पर थाना जनकपुरी के गांव सिंभालका जुनारदार निवासी दीपक कुमार (28) की बाइक नीलगाय से टकराने पर मौत हो गई। दीपक के पिता श्यौराज होमगार्ड में तैनात है। नीलगाय से एक सप्ताह में यह दूसरा हादसा है।
विज्ञापन

गांव सिंभालका निवासी दीपक झबरेड़ा से अपने गांव लौट रहा था। नागल थाना क्षेत्र में गांव सरकडी मोड़ के निकट काली माता के मंदिर के पास अचानक उसकी बाइक के सामने नीलगाय आ गई। नीलगाय से बाइक टकराने पर दीपक सड़क पर गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। यदि हेलमेट होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। दीपक की दो साल पहले शादी हुई थी। एक साल का बेटा है। पिता श्यौराज थाना जनकपुरी में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। दीपक पढ़ाई के साथ ही रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें