फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कलक्ट्रेट पर दिन भर चला धरना, एसडीएम सदर को हटाया

Tue, 11 Mar 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सुलतानपुर प्रकरण से आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दिनभर कलक्ट्रेट में धरना दिया। भाकियू ने मामले की जांच कराकर दोषी अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने सहित अन्य मांग की हैं। डीएम ने आश्वासन दिया कि प्रशासन परिवार के साथ है। अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। फिलहाल एसडीएम सदर अंकुर वर्मा को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें, कि सुल्तानपुर गांव निवासी किसान वेदप्रकाश का दूसरे पक्ष के साथ जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को पैमाइश के दौरान वेदप्रकाश ने डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था। आग में 90 फीसदी तक झुलस गया था, तभी से दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। गांव में भी पुलिस बल तैनात है। इस प्रकरण में भाकियू टिकैत की बैठक में गुरु सिंह सभा, किसान सभा, भीम आर्मी और भारतीय किसान संघ से जुडे लोग भी समर्थन देने पहुंचे। इसके बाद उनकी कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में डीएम मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से वार्ता हुई। राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार ने कहा कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और दूसरे पक्ष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए।
उन्होंने परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। दो दिनों में मांग पूरी नहीं हुई तो डीएम कार्यालय पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। यह भी आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन के इतने लोगों के बीच कैसे कोई व्यक्ति आग लगा सकता है। मौके पर पहुंची वेदप्रकाश की भतीजी अलका ने भी आरोप लगाया कि आग खुद नहीं लगाई, बल्कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लगाई है।
विज्ञापन




यह दिया आश्वासन
डीएम ने आश्वासन दिया कि कमेटी बनाकर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। एसएसपी ने भी किसानों को आश्वासन दिया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। किसान शाम साढ़े पांच बजे तक कलक्ट्रेट में डटे रहे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार, जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी, महानगर अध्यक्ष मुकेश तोमर, किसान सभा के नवनीत सिंह, भारतीय किसान संघ के राहुल त्यागी, भीम आर्मी के कपिल गौतम, गुरप्रीत बग्गा आदि मौजूद रहे।





यह बोले अधिकारी
प्रशासन परिवार के साथ है। परिवार की जो भी मांग होगी उसकी निष्पक्ष तरीके से जांच कराई जाएगी। फिलहाल सदर एसडीएम को हटाया गया है। उनके स्थान पर सुबोध कुमार को एसडीएम बनाया गया है।


- मनीष बंसल, डीएम





इस प्रकरण में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। सोशल मीडिया पर अफवाह चल रही है कि चिलकाना कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। फिलहाल जांच चल रही है।
विज्ञापन


- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें