फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल करने वालों के घर नोटिस चस्पा

Tue, 14 Nov 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भूख हड़ताल के दौरान मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के शब्बीरपुर में चंद्रशेखर उर्फ रावण से रासुका हटाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल करने वालों के घर पुलिस ने नोटिस चस्पा किए हैं। इसमें शांति भंग की आशंका जाहिर करते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


उधर, पूर्व प्रधान नरेश सहित कई ग्रामीणों ने पुलिस को भूख हड़ताल से किनारा करने और मामले को तूल दे रहे बाहरी लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की।
पिछले छह दिन से शब्बीरपुर में प्रधान शिवकुमार ,सोनू और भीम आर्मी के चंद्रशेखर से रासूका हटाने की मांग को लेकर जारी भूख हड़ताल सिमटने लगी है।

रविवार को मांगें पूरी न होने पर प्रशासन को चेतावनी देने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। भूख हड़तालियों के घरों पर शांति भंग करने पर कार्यवाही करने के नोटिस चस्पा करने से ग्रामीणों में खलबली मची है। 

कल तक भूख हड़ताल का नेतृत्व कर रहे पूर्व प्रधान नरेश, मनबीर, करकम सिंह, अनिल, मेघराज, रामकुमार, बिजेपाल, सोनू, महिपाल, फकीरचंद, सचिन, पल्टूराम, लाल सिंह, सतपाल व गेंदा सहित कई लोगों ने सोमवार को भूख हड़ताल से किनारा कर लिया है।
विज्ञापन


इस बिखराव से भूख हड़ताल अब केवल आरोपी शिवकुमार के परिजनों तक ही सिमट कर रह गई है। भूख हड़ताल के छठे दिन केवल आठ महिलाएं ही धरना स्थल पर बैठीं।

पुलिस कप्तान द्वारा शब्बीरपुर में लगाए गए नागल थाना प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि हड़ताल केवल आरोपी शिवकुमार के परिजन कर रहे हैं। बाकि लोग इससे किनारा कर चुके हैं।

पूर्व प्रधान सहित कई लोगों ने लिखित में हड़ताल से असहमति जताकर मामले को तूल दे रहे बाहरी लोगों पर भी कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, नानौता क्षेत्र के गांव काशीपुर में दलित समाज के लोगों ने दूसरे दिन भी भूख हड़ताल की।

इस दौरान शकुंतला, सुशीला,  सचिन कलानिया, ललित कुमार गौतम, अक्षय बौद्ध, अर्चना बौद्ध, रुकमणी गौतम, शिवानी बौद्ध, रजित सम्राट, ममता बौद्ध, तानिया अंबेडकर, अजित बौद्ध, विकास बौद्ध, निगम बौद्ध, संजय गौतम, अमरीश बौद्ध, पुष्पा बौद्ध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें