गंगोह। बुधवार तड़के मोहल्ला नीमतला निवासी 92 वर्षीय वृद्धा हिमती बाई का निधन हो गया। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार स्वजनों ने उनकी दोनों आंखें दान कर दी।
हिमती बाई ने दो वर्ष पूर्व मरणोपरांत नेत्रदान करने का संकल्प पत्र भर कर दृष्टि एक प्रयास संस्था को दिया । उनके पौत्र सचिन और नितिन ने दादी की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनके नेत्रदान करा दिए। इससे दो लोगों के जीवन में रोशनी आ सके। महेंद्र कुमार पाहूजा ने स्वजनों के नेत्रदान की इच्छा को दृष्टि एक प्रयास संस्था के नेत्रदान प्रभारी अमित गर्ग को इसकी जानकारी दी। रोशनी आई बैंक के निदेशक सूरज जैन, डॉ. प्राची ने गंगोह पहुंच कर नेत्रदान का कार्य कराया। संस्था अब तक 18 जोड़ी नेत्र का कोर्निया प्रत्यारोपण करा चुकी है। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष गगन गर्ग, शशी कांत शर्मा, सचिन, श्याम लाल आदि उपस्थित रहे।