फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, पांच क्षेत्र पंचायत बोर्ड में प्रशासक नियुक्त

Wed, 17 Mar 2021 08:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

- छह विकासखंडों में भी कार्यकाल खत्म होने पर जल्द होगी नियुक्ति
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में सहारनपुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। इसके तहत जनपद के 11 विकासखंडों में से पांच क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल बुधवार को पूरा हो गया। इन पांचों पदों पर प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। 

विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र राज सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने जिला पंचायत अधिनियम 1961 की धारा आठ के अधिनियम के तहत प्रशासक नियुक्त किए हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक के साथ क्षेत्र पंचायत का कार्यकाल शुरू होता है।

इसी के तहत 17 मार्च को पांच क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इसके तहत डीएम ने क्षेत्र पंचायत पुवांरका व बलियाखेड़ी में उप जिलाधिकारी सदर तहसील, मुजफ्फराबाद व साढ़ौली कदीम में जिला जिलाधिकारी बेहट और सरसावा में उप जिलाधिकारी नकुड़ को प्रशासक नियुक्त किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा नागल क्षेत्र पंचायत का कार्यकाल 14 अप्रैल, नानौता व रामपुर मनिहारान का 16 अप्रैल, नकुड़ का 23 अप्रैल,  गंगोह का चार मई, देवबंद का कार्यकाल 21 मई को पूरा होगा। इन पर भी जिला प्रशासन प्रशासक नियुक्त करने की तैयारी कर रहा है।  
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें