फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थापित की जाए हाईकोर्ट की खंडपीठ

विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे कलेक्ट्रेट बार व सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापित करने की मांग को लेकर दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन और सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अखिलेश को सौंपा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खंडपीठ नहीं होने से यहां के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ता करीब 38 साल से इसके लिए आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि प्रदेश में हाईकोर्ट इलाहाबाद और खंडपीठ लखनऊ में स्थित है। इन दोनों स्थानों की सहारनपुर से दूरी क्रमश: 700 और 500 किलोमीटर है। अधिक दूूरी होने के चलते पश्चिमी उत्तरप्रदेश के निवासियों के समय और धन की बर्बादी होती है। जो संविधान के सस्ते और सुलभ न्याय की अवधारणा के विपरीत है। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा केंद्र और प्रदेश में आपकी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार है, इसलिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों और अधिवक्ताओं की काफी अपेक्षाएं हैं।
उन्होंने कहा कि जनभावना को देखकर उच्च न्यायालय इलाहाबाद की खंडपीठ की स्थापना पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कराने की कार्रवाई की जाए। इस दौरान दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार वर्मा, महासचिव अरविंद कुमार सैनी, सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिंह सैनी, महासचिव राहुल त्यागी, अरविंद शर्मा, हरनाथ सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें