फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से तीन दिन के लिए शहर में नहीं घुसेंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से तीन दिन के लिए शहर में नहीं घुसेंगे भारी वाहन
विज्ञापन

सहारनपुर। संत रविदास जयंती पर होने वाले आयोजनों के मद्देनजर शहर में 26 से 28 फरवरी तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस अवधि में भारी वाहनों का प्रवेश शहर में नहीं होगा। ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली और कार समेत सभी वाहनों की आवाजाही निर्धारित रूट से ही होगी।
एसपी ट्रैफिक प्रेमचंद ने बताया कि 26 से 28 फरवरी तक रविदास जयंती के पर्व पर विभिन्न आयोजन होने हैं, जिनकी अनुमति ली गई हैं। कोर्ट रोड पुल पर मरम्मत कार्य चल रहा है और पुल बंद है। एसएसपी के निर्देश पर भारी तथा हल्के वाहनों के रूट डायवर्जन की व्यवस्था बनाई गई है। डायवर्जन सुबह नौ बजे से लागू हो जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस चौकी राकेश केमिकल, नकुड़ तिराहा, चुनहेटी, आवास विकास, रामनगर, फंदपुरी, मंडी समिति, हसनपुर, मानकमऊ, कोतवाली देहात की जिम्मेदारी होगी कि भारी वाहनों का प्रवेश शहर में न होने दें। थाना प्रभारी गागलहेड़ी को निर्देश दिया है कि गागलहेड़ी-भगवानपुर मार्ग पर काली नदी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को रोकने के बजाय हाईवे से डायवर्ट किया जाए।
ये रहेगा रूट डायवर्जन
- दिल्ली/शामली की ओर से अंबाला की तरफ जाने वाले समस्त वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर ट्राली/कार) नानौता में संजय चौक से गंगोह, नकुड़ के रास्ते शाहजहांपुर चौकी होकर जाएंगे। अंबाला की तरफ से दिल्ली और शामली की तरफ इसी मार्ग से निकाला जाएगा।
विज्ञापन

- दिल्ली/शामली की ओर से मुजफ्फरनगर या देहरादून की ओर जाने वाले वाहन नानौता में संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबंद बाईपास से होकर निकलेंगे।
- अंबाला की ओर से देहरादून और मुजफ्फरनगर जाने वाले वाहनों को सरसावा से हाईवे पर होकर निकलना होगा। देहरादून की ओर से अंबाला जाने वालों को बिहारीगढ़ से हाईवे पर होकर निकलना होगा।
- गागलहेड़ी की ओर से यमुनानगर और अंबाला की तरफ जाने वाले समस्त वाहन गागलहेड़ी बाईपास कट से हाईवे पर होते हुए निकाले जाएंगे।
- दिल्ली/शामली की ओर से अंबाला/देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों को चुन्हेटी बाईपास सर्विस रोड से हाईवे पर होते हुए निकलना होगा।
- नागल की ओर से देहरादून और अंबाला की तरफ जाने वालों को लाखनौर से बाईपास सर्विस रोड से हाईवे पर होते हुए निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें