फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम हुई बरसात, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
सहारनपुर में हुई बरसात में रेलवे रोड़ पर जलभराव से होकर जाती कार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। दो दिन से मौसम में घुली उमस गायब हो गई, क्योंकि दोपहर बाद झमाझम बरसात हुई। इससे तापमान में भी हल्की गिरावट आई, लेकिन हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। शहर के कई इलाकों में बरसात की वजह से जलभराव के कारण समस्या भी रही।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से आसमान में बादल छाये हुए थे। दोपहर तक मौसम का मिजाज बदला और फिर बरसात शुरू हो गई। करीब दो बजे से शुरू हुई बारिश सवा तीन बजे तक चलती रही। दिल्ली रोड, नागल रोड शेखपुरा, कोर्ट रोड, देहरादून रोड आदि स्थानों पर बच्चों ने बरसात में भीगकर खूब आनंद लिया। मौसम के बदले मिजाज का असर यह हुआ कि न्यूनतम तापमान 27.2 और अधिकतम 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शहर के खलासी लाइन में रेलवे लाइन साइड मार्ग, मल्हीपुर रोड सहित कई स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी।
मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि बुधवार को भी तेज बारिश होने की पूरी संभावना है।
शेखपुरा कदीम में गड्ढों से बढ़ी परेशानी
नागल रोड पर शेखपुरा कदीम में फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। वहां साइड रोड पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग से सहारनपुर - मुजफ्फरनगर, सहारनपुर- देवबंद और मेरठ की तरफ से वाहनों की काफी आवाजाही होती है। गहरे गड्ढों में बरसात का पानी भर गया, जिससे आवागमन भी बाधित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर का निर्माण मुख्य मार्ग पर हो रहा है, जिसके चलते वाहनों का आवागमन साइड रोड से होता है, लेकिन वहां दो महीने से भी ज्यादा समय से गहरे गड्ढ़े हैं। अधिकारियों के वाहन भी यहां से गुजरते हैं, लेकिन गड्ढों को भरवाया नहीं जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

सहारनपुर में हुई बरसात में औजपरा रोड़ पर हुआ जलभराव से बचकर जाते वाहन- फोटो : SAHARANPUR

रेलवे छोटी लाइन सर्किट हाउस मार्ग पर हुआ जलभराव से होकर जाते वाहन- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात में खलासी लाइन की और से आते वाहन- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात में गुरूद्वार रोड़ पर स्कूटी पर जाती युवती- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात में शेखपुरा की और जाती युवतियां- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें