फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: झमाझम बारिश से महानगर के कई क्षेत्रों में जलभराव, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। मंगलवार को अचानक आई झमाझम बारिश से शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बन गई। 63 एमएम बारिश दर्ज की गई। तापमान में 7.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के चलते गर्मी से राहत मिली।
जनपद में पहाड़ों पर कई दिन से रुक रुककर बारिश हो रही है। शहरी क्षेत्र में सोमवार की रात से बादल छाए हुए थे, लेकिन मंगलवार की सुबह धूप निकल आई। दोपहर करीब एक बजे तक काली घटाएं घिर आईं और झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ बजे बारिश बंद हो गई। दो बजे तक बारिश बंद रही, लेकिन उसके बाद तीन बजे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश ने मेला गुघाल परिसर को जलमग्न कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला रोड, नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, नगर निगम परिसर, डॉ. आंबेडकर स्टेडियम के सामने सड़क पर जलभराव हुआ। बारिश के कारण तापमान में गिरावट रही। जो न्यूनतम तापमान सोमवार को 27.5 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान भी जो सोमवार को 35.2 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 27.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हालांकि बारिश रुकने के बाद घरों के अंदर उमस रही और बाहर का मौसम सुहावना। मौसम विभाग ने बुधवार को बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें