फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पलटी स्कॉर्पियो, दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गागलहेड़ी(सहारनपुर)। अंबाला से हरिद्वार जा रही स्कॉर्पियो कार दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे का फ्लाईओवर उतरते समय पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। मृतक शामली और यमुनानगर के रहने वाले हैं।
हादसा मंगलवार रात करीब तीन बजे हुआ। तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर कार पोल से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। कोलकी टोल प्लाजा के कर्मचारी दौड़ कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की मदद से कार में फंसे पांच लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। हादसे में कार चालक कर्मवीर (45) पुत्र महिपाल निवासी पंतपुरा शामली और रामपाल (47) पुत्र दीनानाथ निवासी यमुनानगर की मौके पर ही मौत हो गई। कर्मवीर टैक्सी चलाते थे। उनके दो बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन

सूरज (35) पुत्र राजेंद्र निवासी गांव मदनगर थाना हड़िया जिला गोंडा, गौरव (30) पुत्र गोपाल निवासी सिडकुल हरिद्वार और लाली (40) पुत्र सौ सिंह निवासी लुधियाना पंजाब गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। थाना पुलिस ने बताया कि घायल लाली की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शाम तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन


कार की तेज रफ्तार बनी मौत का कारण
गागलहेड़ी। हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार मानी जा रही है। तेज रफ्तार की वजह से ही चालक का नियंत्रण कार से हट गया और वह पोल से टकरा अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस सहित कोलकी टोल के कर्मचारियों ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी की रफ्तार 150 के करीब रही होगी। कार के टकराने की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें