फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास होंगे मेरे मुद्दे : इमरान मसूद

Thu, 06 Jun 2024 02:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नवनिर्वाचित सांसद इमरान मसूद को जीत का इल्म पहले से ही था। उनका कहना है कि वह पहले ही घोषणा कर चुके थे कि एक भी राउंड नहीं हारेंगे और हुआ भी ऐसा ही। जीत के बाद अब स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और विकास कार्य ही मेरे मुद्दे होंगे। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने हर पहलू पर खुलकर बात की।
विज्ञापन

पेश है उनसे खास बातचीत के प्रमुख अंश...
सवाल : आपकी छवि ऐसी रही कि आप जिस भी चुनाव में उतरे वहां चुनाव हिंदू-मुस्लिम हो गया और विरोधी दल इसका फायदा उठा ले गए। आखिर यह छवि कैसे बनी?
जवाब : मेरी छवि को मीडिया ने खराब किया था, लेकिन इस बार जनता ने जवाब दे दिया है। मैं अल्लाह को मानने वाला इंसान हूं, लेकिन रामजी को भी सम्मान देता हूं।
सवाल : इस बार के चुनाव में ऐसा क्या रहा, जो आप सत्ताधारी दल के प्रत्याशी को भारी मतों से हराने में सफल रहे?
जवाब : जनता केंद्र सरकार की मनमानियों से परेशान आ चुकी है, जिसके नेता देश की आत्मा यानी संविधान तक को बदलने की बात कहते रहे हैं। हमने संविधान को बचाने की बात कही है और हम उस पर अडिग हैं। संविधान बचाने के लिए हमारे साथ दलित ही नहीं, बल्कि वह सभी वर्ग आए हैं, जो संविधान को सर्वोपरि मानते हैं।
विज्ञापन

सवाल : जनता ने आपको चुना है। जाहिर है कि जनता आपसे अपेक्षा भी कर रही है क्या ऐसे मुद्दे हैं सहारनपुर के जिन पर आप काम करेंगे?
जवाब : मैं राजनीति में कोई नया नहीं हूं। सहारनपुर और यहां की जनता की रग-रग को पहचानता हूं। मेरा प्रयास वंचितों और शोषितों की लड़ाई लड़ना रहेगा। मैंने पहले ही कह दिया था कि मैं कोई भी राउंड नहीं हारूंगा और वही हुआ।

सवाल:-सहारनपुर के लिए आपकी प्राथमिकताएं क्या रहेंगी और आपको कौन सी ऐसी समस्या लगती है, जिसे आप दूर करना चाहेंगे?
जवाब : सहारनपुर की खराब स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का प्रयास रहेगा। यहां तमाम तरह के डॉक्टर नहीं हैं। मरीजों को रेफर कर दिया जाता है, जिसकी वजह से मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। प्रयास यह रहेगा कि जो मेडिकल कॉलेज बना है उसमें गंभीर रोगों के इलाज की बेहतर व्यवस्था हो, जिससे मरीजों को भटकना ना पड़े। इसके अलावा बेहतर शिक्षा और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें