फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरीतियों को दूर करने का संकल्प

Mon, 07 Nov 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
महर्षि कश्यप समाज उत्थान समिति के कार्यक्रम का शुभारंभ्ा करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 महर्षि कश्यप समाज उत्थान समिति की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी में  सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कश्यप ट्रेनिंग सेंटर और समाज के लिए धर्मशाला बनाने की योजना भी बनाई।
विज्ञापन


रविवार को गांधी पार्क स्थित रोटरी हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सदर तहसीलदार सुधीर कुमार, मुख्य अतिथि संयुक्त कृषि निदेशक रामसधन राम और कानूनगो सोहन सिंह द्वारा किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण दास कश्यप, बीरपाल कश्यप, और रणवीर सिंह ने कहा कि समिति की आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

राजपाल सिंह कश्यप और नंद किशोर ने कश्यप ट्रेनिंग सेंटर और धर्मशाला बनाने पर जोर दिया।  रामसधन राम, सुधीर कुमार और  कार्यक्रम संयोजक अनिल कश्यप ने शिक्षा का महत्व समझाते हुए समाज के युवाओं से उच्च शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प भी दिलाया।
विज्ञापन


इस दौरान सुमेरचंद कश्यप, मनीष कश्यप, कृष्णपाल, राकेश कश्यप, चन्द्रभान कश्यप, चमनलाल, महावीर सिंह, कांशीराम, धनप्रकाश, सोनिया, कमल कश्यप, महेंद्र साहनी, सुभाष कश्यप, विजय, रोहताश, प्रदीप, तारा, शिवम, विश्वास, सोहन, सहीराम, योगेश, संदीप, वीरेंद्र, उपदेश, जोनी, नेत्रपाल, रमेश, रगवीर कश्यप, ब्रह्मपाल मौजूद रहे।

गंगोह। क्षेत्र में बाबा घूमरे के मंदिर पर प्रतिवर्ष होने वाले जागरण, भंडारे और मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने बाबा के दरबार में मत्था टेककर मन्नत मांगी और जिनकी मन्नत पूरी हुई उन्होंने बाबा को नमन किया। जनप्रतिनिधियों ने हाजिरी लगाई। शनिवार रात जागरण के बाद रविवार को भंडारा आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें