फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूत इरादे रखें, अपने व्यक्तित्व को निखारें बेटियां

विज्ञापन
दून कैंम्ब्रिज स्कूल मे अमर उजाला के अपराजिता के तहत राखी प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बेटियों में हुनर की कमी नहीं है, बशर्ते अपनी प्रतिभा को पहचाना जाए। आत्मनिर्भर बनने के लिए हुनर का प्रयोग करना जरूरी होता है। शिक्षा के साथ ही बेटियों को अपन प्रतिभा निखारने में भी आगे बढ़ना होगा। अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी मुहिम अपराजिता के तहत मंगलवार को जैन कॉलेज रोड स्थित दून कैंब्रिज स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए आकर्षक राखियां तैयार कीं।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक मनीष सैनी ने कहा कि बेटियों ने हर क्षेत्र में प्रतिभा दिखाई है। शिक्षा से लेकर सुरक्षा तक सभी क्षेत्रों में बेटियों ने अपनी छाप छोड़ी है। बेटियां निडर होकर आगे बढ़ें और हर परिस्थिति का मुकाबला करें। सफलता बेटियों से साथ होगी।
प्रधानाचार्या रश्मि ने कहा कि बेटियां शिक्षा को अपना हथियार बनाएं। शिक्षा से ही आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे बेटियां आत्मनिर्भर बनकर सफलता हासिल कर सकेंगी। अपने लक्ष्य की ओर ध्यान दें। खुद के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानें और उसके अनुरूप आगे बढ़ें।
विज्ञापन

प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए
प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों में किया गया। कक्षा पांच तक जूनियर वर्ग एवं कक्षा छह से आठ तक सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता हुई। जूनियर वर्ग में शैली तोमर, अदिति सिंह, खुशी गांधी तथा मानवी को विजेता घोषित किया गया, जबकि सीनियर वर्ग में प्रज्ञा वर्मा, अंशिका दत्त, शाइना तथा प्रियंका विजेता रहीं। प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने सभी को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
कला से भविष्य निखार सकती हैं बेटियां : मलिक
सहारनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी मुहिम अपराजिता के तहत शहर के शारदानगर स्थित केएलजी पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से लेकर कक्षा आठ तक की बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कशिश ने प्रथम, शामिया परवीन ने द्वितीय और राघव गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधनाचार्या बबीता मलिक ने प्रतियोगिता में शामिल बालिकाओं से कहा कि कला के जरिये बालिकाएं अपना भविष्य संवार सकती हैं। घर में जो अनुपयोगी चीजें होती हैं, उनसे भी उपयोगी सामान बनाया जा सकता है। इसके लिए जरूरत होती है अपने भीतर कलात्मक भाव पैदा करने की। कला किसी भी प्रकार ही हो, उसके लिए अभ्यास जरूरी है। राखी बनाना भी एक अच्छा हुनर है, जिसे विकसित करना चाहिए। प्रतियोगिता में अक्षिता भट्ट, प्रियांशी, अंश, वर्तिका, स्नेहल गौतम, आस्था, माधव, समीक्षा, आरोही, काकशी ठाकुर, मान्या धीमान, हिमांशी, खुशी, राघव गुप्ता, आर्यन, अनन्या, दिव्या, मिताली, वंशिका सूद, आदित्य सैनी, देवांश गौत्र, कशिश मिश्रा, श्रेया जायसवाल, ईशा भट्ट, आरव सिमरा, देवांगी कपिल, शामिया परवीन, रेशु, लकी धीमान, उत्कर्ष, सृष्टि, इशिका और जहान्वी आदि शामिल हुईं। प्रतियोगिता के दौरान राजेंद्र कुमार सिमरा, संय कोहली, स्वीटी अग्रवाल, दीपाली परमार, प्रिया दुआ और अमनप्रीत कौर आदि शिक्षिका-शिक्षकों का सहयोग रहा।

दून कैंम्ब्रिज स्कूल मे अमर उजाला के अपराजिता के तहत राखी प्रतियोगिता में विजेता छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

दून कैंम्ब्रिज स्कूल मे अमर उजाला के अपराजिता के तहत राखी प्रतियोगिता में राखी बनाती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें