फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की टीम ने बहाया पसीना, यूपी के साथ मैच कल से

विज्ञापन
ज्ञान कलश स्कूल पहुंची हरियाणा की टीम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बीसीसीआई की ओर से आयोजित अंडर -19 कूच बिहार ट्रॉफी के तहत यूपी और हरियाणा के बीच चार दिवसीय क्रिकेट मैच कल यानी 13 दिसंबर से शुरू होगा। हरियाणा की टीम बुधवार को सहारनपुर पहुंच गई और टीम के सदस्यों ने मैदान पर अभ्यास भी किया।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित ज्ञान कलश क्रिकेट एकेडमी मैदान पर होने वाले मैच की तैयारियां कई दिन से चल रही हैं। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफुर्रहमान ने बताया एसोसिएशन के निदेशक अकरम सैफी की वजह से बोर्ड ट्रॉफी मैच मिला है। इससे पहले उन्होंने अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी मैच कराया, जो छह से आठ नवंबर तक इसी मैदान पर चला। उधर, अकरम सैफी ने कहा वह सहारनपुर के खिलाड़ियों को इंडिया टीम में खेलता देखना चाहते हैं। कई खिलाड़ी इस स्तर के हैं, जिन्हें मौका मिलने की देर है। सहारनपुर में क्रिकेट के लिए बेहतर माहौल बने। इसी लिए बोर्ड ट्रॉफी मैच कराए जा रहे हैं। अगली बार से रणजी मैच लाने की तैयारी है।
उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर से शुरू हो रहे चार दिवसीय क्रिकेट मैच में यूपी की ओर से चार खिलाड़ी सहारनपुर के भी खेलेंगे, इनमें आकिब खान, कुनाल त्यागी, नदीम और सक्षम शर्मा शामिल हैं, जो सहारनपुर के लिए बड़ी बात है। सैफी ने एसोसिएशन अध्यक्ष अमर गुप्ता, राकेश शर्मा, साजिद उमर, नईम सैफी, ईश्वर, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, परमिंदर सिंह, पाल्ली कालड़ा, राजीव गोयल, विनय कुमार, सचिन सैनी, मृदुल गर्ग के सहयोग को सराहा। उत्तर प्रदेश की टीम बृहस्पतिवार को सहारनपुर पहुुंचेगी। एकेडमी को तैयार करने तथा मैचों के सफल आयोजन के लिए नगर विधायक तथा एसोसिएशन संरक्षक संजय गर्ग के योगदान की तारीफ की। संजय गर्ग ने बताया कि उनका भी सपना शहर में खेलों के लिए बेहतर माहौल देना है। जिसे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें