फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में ही हांफ गए हापुड़ के छोरे

Fri, 04 Mar 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना भर्ती मेले में बृहस्पतिवार को हापुड़ के युवाओं का इम्तिहान हुआ। गुलाबी मौसम में भी अभ्यर्थी दौड़ में हांफते नजर आए। 4789 में से सिर्फ 379 ही दौड़ में सफल हुए।
विज्ञापन


शारीरिक परीक्षण यानि ऊंचाई और सीने के परीक्षण का परिणाम नहीं आया था। शारीरिक परीक्षण में पास होने वालों का शुक्रवार को मेडिकल होगा।

भर्ती स्थल पर सुबह चार बजे से ही अभ्यर्थियों की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। गुलाबी मौसम के बावजूद इसके हापुड़ के छोरे दौड़ में ही हांफते दिखे।

भर्ती निदेशक कर्नल पंकज साहनी के मुताबिक सैनिक जीडी, सैनिक तकनीकी (नर्सिंग असिस्टेंट), सैनिक क्लर्क/एसकेटी, सैनिक ट्रेड मैन के पदों के लिए हापुड़ मे 6251 के युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। मगर, दौड़ के लिए 4789 अभ्यर्थी वहां पहुंचे। कतारबद्ध करने के बाद भर्ती स्थल में प्रवेश से पहले सभी की तलाश ली गई।

केवल कागजात के साथ ही अंदर प्रवेश दिया गया। इसके बाद 1600 मीटर की दौड़ हुई, जिसमें केवल 379 अभ्यर्थी ही सफल हो पाए। इसके बाद ऊंचाई, सीना, 9 फीट गड्ढ़ा, बीम, जिग-जैग संतुलन का परीक्षण कराया गया। इसका परिणाम नहीं आया था, इसमें चयनित अभ्यर्थियों का शुक्रवार को मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन


सहारनपुर में पहुंचे गाजियाबाद के युवा ः शुक्रवार को गाजियाबाद के अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद से ही गाजियाबाद के युवाओं का यहां आगमन शुरू हो गया था। उम्मीद जताई जा रही है देर रात तक आने वाली ट्रेनों इनकी भीड़ होगी। ऐसे में पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है।

विशाल की जगह विक्रांत को भागते पकड़ा ः हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के संभोली निवासी विशाल पनवर दौड़ से बाहर हो गया। इसके बाद उसके कागजात को लेकर विक्रांत तेवतिया दौड़ में शामिल हो गया था। इस दौरान जांच में उसके पास कागजात मिले तो सेना के कर्मचारियों का शक हुआ।

इसके बाद जांच में पाया गया कि वह विशाल की जगह दौड़ता और सफल होने पर उसकी जगह विशाल शारीरिक परीक्षण में शामिल हो जाता। कर्नल पंकज साहनी ने बताया कि इनके कागजात जब्त कर लिए गए हैं और इन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें