फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तशिल्पियों ने प्रस्तुत किए 20.90 लाख के दावे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति की बैठक में उद्योग विभाग की एक जनपद एक उत्पाद विपणन योजना के तहत प्रदेश से बाहर और विदेशी मेलों में भाग लेने वाले 30 निर्यातकों/उद्यमियों/हस्तशिल्पियों ने 20,90,141 रुपये के दावे प्रस्तुत किए। इसको जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति ने अनुमोदित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उद्योग विभाग की ओर से हस्तशिल्पियों, निर्यातकों और उद्यमियों को प्रदेश से बाहर लगने वाले मेले एवं प्रदर्शनी में भाग लेने पर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिससे उनके उत्पादों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर मार्केटिंग हो सके। जिससे उन्हें उत्पादों का उचित मूल्य मिल सके। एक जनपद एक उत्पाद विपणन प्रोत्साहन योजना के तहत जनपद का काष्ठ कला उद्योग उद्योग विभाग शामिल है। मेलों में भागेदारी करने के बाद उन्हें जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति के अनुमोदन से आर्थिक सहायता प्रदान की जा जाती है। शुक्रवार को समिति की बैठक में जनपद के 30 निर्यातकों, उद्यमियों, हस्तशिल्पियों ने आर्थिक अनुदान के लिए क्लेम किया। अध्यक्षता जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, उद्योग उपायुक्त सिद्धार्थ यादव, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक संतोष कुमार, एसएस त्रिपाठी, रोहित त्रिपाठी, आईआईए के चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना, सीआईएस के अध्यक्ष रविन्द्र मिगलानी, अनुपम गुप्ता, निर्यातक रामजी सुनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें