फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने हाजी इकबाल की दो गांवों में 350 बीघा जमीन पर लिया कब्जा

विज्ञापन
कुर्क की गई संपत्ति पर बोर्ड लगाती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर/मिर्जापुर। खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल उर्फ बाल्ला की 21 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति कुर्क किए जाने के मामले में राजस्व विभाग एवं पुलिस टीम ने थाना मिर्जापुर के दो गांवों में 350 बीघा जमीन को चिह्नित करते हुए उस पर सरकारी बोर्ड लगाए हैं।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के खिलाफ अवैध संपत्तियों को कुर्क करने के लिए प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। हाजी इकबाल ने अपने नौकर नसीम के नाम 21 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति की थी। 50 से अधिक इन संपत्तियों को पुलिस प्रशासन ने रविवार को गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करते हुए कुर्क किया था। पुलिस नसीम को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रविवार से ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम कुर्क की गई संपत्तियों को कब्जे में लेने की कार्रवाई कर रही है। बृहस्पतिवार को भी अवैध संपत्तियों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत राजस्व विभाग टीम ने कुर्क जमीन को कब्जे में लेकर बोर्ड लगाने की कार्रवाई की। बेहट तहसील के नायब तहसीलदार अनिल कुमार, कानूनगो रमेश चंद, लेखपाल शुभम गिल एवं पुलिस टीम में शामिल बादशाही बाग चौकी इंचार्ज असगर अली ने गांव रोशनपुर पेलो, शेरपुर पेलो में ग्लोकल यूनिवर्सिटी के बराबर में लगभग 350 बीघा जमीन पर सरकारी बोर्ड लगाए। इससे पहले बुधवार तक तीन सौ बीघा जमीन कब्जे में ली जा चुकी थी। तहसीलदार प्रकाश सिंह ने बताया कि 650 बीघा जमीन की कुर्की का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। आगे भी कोई मामला संज्ञान में आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें