फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण अनेक, सील किया केवल एक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को शकलापुरी मार्ग और हकीमपुरा मार्ग पर दो अवैध निर्माण सील किए। शकलापुरी मार्ग पर करीब एक दर्जन व्यवसायिक अवैध निर्माण खड़े हो गए हैं, जिन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में प्राधिकरण की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

प्राधिकरण की टीम मंगलवार को शकलापुरी मार्ग पर पहुंची। यहां एक व्यक्ति द्वारा पूर्व निर्मित बेसमेंट के ऊपर करीब 300 वर्ग गज भूमि पर किए जा रहे व्यवसायिक निर्माण को रुकवाकर सील किया। इसी मार्ग की बात करें तो पांवधोई नदी के मोड़ तक बीते छह माह में करीब एक दर्जन व्यवसायिक निर्माण हुए हैं। इनमें कई बड़े निर्माण भी हैं, जिनका इस्तेमाल गोदाम के रूप में किया जा रहा है। इसी मार्ग पर करीब सात अवैध कॉलोनियां भी काटी जा रही हैं। उधर, मंगलवार को दूसरी कार्रवाई हकीमपुरा मार्ग पर की गई। यहां एक व्यक्ति द्वारा भूतल पर पूर्व निर्मित बाउंड्रीवाल के अंदर बड़ा हॉल तैयार किया गया है। इस निर्माण को भी सील किया गया है। सील करने वाली टीम में अवर अभियंता बिजेंद्र गुप्ता, मेट वैभव, चरण सिंह, बृजपाल शामिल रहे।
अवैध कॉलोनियों और निर्माणों को चिह्नित कर उनके विरुद्घ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। यदि किसी मार्ग पर कोई अवैध कॉलोनी या निर्माण ऐसा है, जिस पर कार्रवाई नहीं हुई है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ज्ञानेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष, एसडीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें