फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: हज से लौटे हाफिज की बाइक हादसे में मौत, बेटा घायल, शव ले गए परिजन

Sat, 19 Jul 2025 02:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

छुटमलपुर में सहारनपुर रोड पर दो बाइकों की टक्कर में नानका मदरसे के हाफिज मौलवी आबिद की मौत हो गई। हादसे में उनका बेटा घायल हुआ। मौलवी आबिद हाल ही में हज से लौटे थे।

विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के छुटमलपुर में शनिवार सुबह सहारनपुर रोड पर पंचायत घर के सामने हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। फतेहपुर भादो निवासी मौलवी आबिद (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वे नानका के जामिया सतारिया मदरसे में हाफिज थे और सुबह पढ़ाने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


सुबह करीब 8 बजे उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। उनके साथ बैठे 9 वर्षीय बेटे मुकीम को हल्की चोटें आईं। दूसरी बाइक सवार विकास नगर देहरादून निवासी विकास भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मुकीम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि विकास को देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया।

हज से लौटे थे 10 दिन पहले
परिजनों के अनुसार, मौलवी आबिद करीब 10 दिन पहले ही हज से लौटे थे। वह सुबह नियमित रूप से मदरसे पढ़ाने जा रहे थे। हादसे की सूचना के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और कानूनी कार्रवाई किए बिना शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें