फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्मार्ट सिटी की 100 दुकानों के निर्माण में खेल, जांच में खुलासा

Sat, 19 Jul 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी योजना में बनी मार्केट की टूटी हुई सीढि़यां - फोटो : झोपड़ी में पानी के बीच फसे पिता-पुत्री को सुर​क्षित निकालने के लिए रस्सी लेकर पहुंचे गोताखोर। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली के हॉट बाजार की तर्ज पर इंदिरा कॉलोनी में बनाई गई 100 दुकानों के निर्माण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद मामले की जांच की गई, जिसमें पता चला कि कम एमएम का स्टोन फर्श में लगा दिया गया, जो मानक के अनुसार नहीं था। अब उसे ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने राकेश टाकीज के पीछे इंदिरा कॉलोनी में करोड़ों रुपये की लागत से 100 दुकानें बनाई गई हैं। मार्केट कई महीने पहले स्मार्ट सिटी सहारनपुर और नगर निगम को हस्तांतरित हो चुकी है, लेकिन निर्माण में किए गए शर्ताें के उल्लंघन का खुलासा अब हुआ है, वह भी किसी व्यक्ति की शिकायत पर। दुकानों में फर्ज के लिए इस्तेमाल किए गए कोटा स्टोन की मोटाई टेंडर की शर्ताें में जो थी उससे कम मोटाई का पत्थर लगा पाया गया है। कार्यदायी संस्था के मजदूर अब दोबारा से उसे ठीक करने पर लगे हुए हैं। हालांकि इसमें भी केवल खानापूर्ति होती दिखाई दे रही है। केवल दुकानों के सामने का एक से डेड फीट का पत्थर बदला जा रहा है, जिससे बाहर से देखने पर लगे कि पूरी दुकान में मोटा पत्थर बिछाया गया है।

सीढि़यों की टाइल्स भी हुई ध्वस्त
मार्केट का फ्रंट मुख्य सड़क पर है। मार्केट में प्रवेश के लिए सीढि़यां बनाई गई थी, जिन पर टाइल्स लगाई गई थी, जो दुकानों के आवंटन से पहले ही टूट चुकी हैं। बिजली के लिए लगाए गए पैनल भी टूटे पड़े हैं।
विज्ञापन


दुकान के निर्माण में कुछ खामियां सामने आई है, जहां पर कम एमएम का कोटा स्टोन लगा मिला है, उसके संबंध में कार्यदायी संस्था से रुपयों की कटौती की जाएगी।
विज्ञापन

- बीके सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें