फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हर्षोल्लास से मनाई गुरु नानक जयंती, खिलाड़ियों को सम्मानित किया

Thu, 14 Nov 2024 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बृहस्पतिवार को गुरुनानक जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न खेलों में पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वंदना के बाद शिक्षक चंद्रमणि बडोनी ने गुरुनानक देव के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गुरुनानक का जीवन उच्च आदर्शों का रहा, जिन्हें अपनाकर हम भी अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने मानव धर्म को सभी धर्मों से ऊपर रखा तथा अपने सुखों को त्याग कर परस्पर सहयोग, मानव कल्याण, परोपकार एवं दीन-दुखियों की सेवा का संदेश दिया। इसके बाद बालिकाओं की जिला स्तरीय अंतरविद्यालीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक तथा हॉकी में रजत पदक जीतने वाली टीमों तथा मैराथन दौड़ में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाली कृतिका यादव, मानवी, ज्योति, पूर्वा, अनुष्का, तपस्विता, गुंजन, आराध्या, निवेदिता तथा अर्शी को सम्मानित किया गया।
बालक वर्ग में सीबीएसई की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित होने पर विशेष कुमार तथा प्रतिभागिता के लिए निशांत लांबा, वीशु, वर्षित, अनमोल, लविश को भी सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले हर्षित, रजत पदक प्राप्त करने पर केशव गुप्ता तथा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले राघव को सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधक दिनेश सेठी ने कहा कि होनहार बच्चे स्कूल का गौरव हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या राशि पुंडीर, सरिता भाटिया, शैक्षिक संयोजक संदीप सिंह राणा, पूजा मल्होत्रा, अरविंद कुमार, शालिनी रावत, सोनल अरोड़ा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें