फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गुर्जर नेता घर पर नजरबंद, रास्तों पर तैनात रही फोर्स, भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 29 May 2023 07:25 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : एक गुर्जर नेता को उसके घर पर नजरबंद किया गया। इस दौरान नकुड़ की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर फोर्स तैनात रही। उधर, भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार गुर्जर गौरव यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। नकुड़ की ओर जाने वालों रास्तों पर विशेष चौकसी बरती गई और एक गुर्जर नेता को उनके आवास पर ही नजरबंद किया गया।

विज्ञापन


गुर्जर नेता एवं जिला पंचायत सदस्य रामकिशन उर्फ रामू चौधरी को बरथा असलमपुर में उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया, हालांकि पुलिस प्रशासन नजरबंद किए जाने की बात से इंकार कर रहा है, जबकि रामकिशन चौधरी का कहना है कि सुबह पांच बजे ही उनके आवास पर पुलिस पहुंच गई थी। वह यात्रा में शामिल होने की तैयारियां ही कर रहे थे कि पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

Trending Videos

एसडीम दीपक कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशों का पुलिस एवं राजस्व टीम द्वारा पहले से ही प्रचार प्रसार किया गया था। लोग स्वयं ही यात्रा में शामिल नहीं होने के लिए नहीं गए, लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर नकुड़ जाने वाले रास्तों पर पुलिस प्रशासन की तरफ से चौकसी बरती गई।

गुर्जर गौरव यात्रा को लेकर भड़काऊ पोस्ट डालने पर 10 के खिलाफ रिपोर्ट
बेहट में गुर्जर गौरव यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं उत्तेजक पोस्ट डालने के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: UP: बेबस नजर आए कमिश्नर-डीआईजी और डीएम, गुर्जर समाज ने बिना अनुमति निकाली गौरव यात्रा, ये तस्वीरें बनीं गवाह
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि कुछ लोगों ने अपनी-अपनी फेसबुक वॉल से थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव फंदपुरी में आयोजित सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार गुर्जर गौरव यात्रा में गुर्जर समाज के लोगों से पहुंचने की अपील करते हुए भड़काऊ और उत्तेजक पोस्ट डाली है।

यह भी पढ़ें: मिहिर भोज विवाद: सहारनपुर में गुर्जर-राजपूत समाज में तनातनी, सीमाएं सील, अतुल प्रधान की पुलिस से धक्का-मुक्की

पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए उपनिरीक्षक भारत सिंह की तहरीर पर परवेज पुत्र दिलशाद, हुसैन पुत्र खलील, चौधरी नईम व सैद सभी निवासी गांव लोदीपुर, अंकुर पुत्र चिन्नू निवासी गांव साढ़ौली कदीम, अंकित निवासी गांव धौलरा, नितिन व एसपी निवासी गांव चेंची, नईम निवासी गांव दबकौरा, रामू निवासी गांव असलमपुर बरथा के खिलाफ भड़काऊ व उत्तेजक पोस्ट डालकर जातिगत तनाव, घृणा फैलाने व वैमनस्य की भावना भड़काने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें