सहारनपुर। गुर्जर समाज की बैठक में शादियों में फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने और बच्चों को उच्च शिक्षित करने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि शादी में कार्ड बांटने की बजाए निमंत्रण व्हाट्स एप आदि के माध्यम से भेजे जाएं। फिजूलखर्ची बंद करके उस पैसे को बच्चों की शिक्षा पर खर्च किया जाएं। बैठक में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों और बेटे की बिना दहेज शादी करने वाले ग्राम बांदूखेड़ी निवासी अशोक चौधरी को भी सम्मानित किया गया।
रविवार को दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित गुर्जर समाज की बैठक में सबसे पहले भाजपा के नवनियुक्त जिला महामंत्री बिजेंद्र चौधरी, जिला मंत्री सोहन मुखिया और महानगर मंत्री अमित चौधरी को सम्मानित किया गया। इसके बाद युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री लोकेश गुर्जर, भाजपा के जिला महामंत्री बिजेंद्र चौधरी और शीशपाल जंधेड़ा ने शादियों में फिजूलखर्ची पर रोक लगाने, व्हाट्स एप आदि के माध्यम से निमंत्रण भेजने और बच्चों को उच्च शिक्षित बनाने का प्रस्ताव रखा। इसे सभी लोगों से एकमत से समर्थन दिया। संदीप प्रधान, अनुज माजरा, ओमपाल सिंह, मनोज चौधरी ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार दिए जाएं। विश्वास कुमार, वीरेंद्र प्रताप सिंह, संदीप पंवार, अरविंद चौधरी, दीपक असदपुर, अमर सिंह, पुनीत चौधरी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान मनोज कुमार भोपाल सिंह, मुकेश थरोली, अमित सढ़ौली, सुखपाल सिंह, सुशील बेरखेड़ी, अनुज खटाना, सुशील जेहरा, शेखर जगहैता, नितिन पंवार, रविंद्र दूधला, प्रवेश राठौर, प्रवेश सरूरपुर, सुमित चौहान, विवेक राठौर, अंकुर गुर्जर, आदेश सिरोही, विशाल तोमर आदि मौजूद रहे।