तीतरो (सहारनपुर)। नगर पंचायत कार्यालय के सामने तालाब को कब्जा मुक्त कराने हेतू तीसरे दिन भी जेसीबी ने खुदाई की। जबकि अवैध निर्माण कर काबिज हुए लोगों को अपने निर्माण खुद ही हटाने की चेतावनी जारी की।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अलकेंद्र सिंह व नायब तहसीलदार अजब सिंह के नेतृत्व में रविवार को तीसरे दिन भी जेसीबी लगा कर तालाब की खुदाई की। अस्थाई अतिक्रमण को हटाया। राजस्व विभाग की टीम ने तालाब में बनी दुकानों के मालिकों को दो दिन में खाली कर इन्हें खुद ही गिराने की चेतावनी दी।
दुकानदार त्रिवेणी कुमार, पदम सिंह, दानिश, लोकेश कुमार, धीर सिंह, कमल, वसीम, संजय कुमार, नसीम सैफी, धारा कुमार, मुकेश नरेश, मेहरबान खां आदि ने कहा राजस्व विभाग का आदेश मिलते ही उन्होंने अपनी दुकानें खाली कर दी। तालाब में दो दो मंजिलें भवन बने हैं। प्रशासन के कब्जा हटाओ अभियान के चलते ऐसे लोगों की नींद उड़ी है।
नगर पंचायत के ईओ अनकेंद्र सिंह ने बताया कि नगर के सरकारी संपत्ति अथवा तालाबों पर जो अवैध कब्जे कर रखे हैं। इसके बाद उनको भी चिन्हित करके हटाने का अभियान चलेगा। उल्लेखनीय है कि तीतरो नगर के चारों ओर स्थित बंदर वाला तालाब, नाइयों वाला तालाब, सती तालाब, कर्ण तालाब, पुराना अस्पताल व तालाब पर अवैध कब्जे हो रखे हैं। इन कब्जाधारियों में हड़कंप मचा है।