फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फर्जी फर्म बनाकर 1.21 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुरादाबाद, लखनऊ, झांसी के साथ ही सहारनपुर में भी जीएसटी चोरी का खेल रुक नहीं रहा है। राज्य कर विभाग की जांच में फर्जी फर्म बनाकर करीब 1.21 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का खुलासा हुआ है। फर्जी पंजीकरण लेकर बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम कर सरकार को नुकसान पहुंचाया गया। राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त अनिल कुमार दिनकर ने थाना सदर बाजार में अलग-अलग फर्म और मालिक पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग में खंड-सात के सहायक आयुक्त अनिल कुमार दिनकर ने बताया कि गुरु कृपा इंटरप्राइजेज नामक फर्म ने फर्जी तरीके से पंजीयन लिया। जांच में पता चला कि फर्म का पंजीकरण मुनचुन कुमार निवासी बिहार शरीफ ने कराया था। उनके एचडीएफसी बैंक खाता हुकुमचंद बिल्डिंग फतेहगढ़ साहिब पंजाब का उपयोग किया गया। जांच में सामने आया कि मुनचुन कुमार ने अन्य फर्मों से मिलीभगत कर वित्तीय वर्ष 2024-25 में करीब 28.69 लाख रुपये का आईटीसी क्लेम किया है।
दूसरा मामला रैना इंटरप्राइजेज नामक फर्म से संबंधित है। फर्म का पंजीकरण में पता ऑफिसर कॉलोनी बताया गया। जांच में पता चला कि फर्म का पंजीकरण कृष्णो दास निवासी कालकाजी, आली दिल्ली के नाम से हुआ था। इस व्यक्ति ने अपने बैंक खाते का उपयोग करते हुए अन्य फर्मों से सांठगांठ कर वित्तीय वर्ष में फर्जी आईटीसी क्लेम किया। इस फर्जीवाड़े से सरकार को 59.48 लाख रुपये की राजस्व क्षति हुई है।
विज्ञापन

तीसरा मामला खुशी ट्रेडर्स फर्म से जुड़ा है। फर्म का पंजीकृत पता पोस्ट ऑफिस रोड महाराजा कॉम्प्लेक्स बताया है। विभागीय जांच में सामने आया कि इस फर्म का पंजीकरण किशन बिष्ट निवासी स्वर्ण जयंती पार्क रोड, गाजियाबाद ने कराया था। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, किशन बिष्ट ने अन्य फर्मों के साथ मिलीभगत कर वित्तीय वर्ष के दौरान फर्जी इनवॉइस के माध्यम से बोगस आईटीसी क्लेम किया और सरकार को करीब 33.02 लाख रुपये की हानि पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें