संवाद न्यूज़ एजेंसी
नकुड़। नसरुल्लागढ रोड पर ईदगाह के पास ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार नसरुल्लागढ़ निवासी रविंद्र (38) की मौत हो गई। पुलिस ने ई रिक्शा को कब्जे में ले लिया।नसरुल्लागढ़ रोड पर मंगलवार रात रविंद्र बाइक पर नकुड़ से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रही एक ई-रिक्शा से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। रविंद्र दो भाइयों में बड़ा था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।