फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जीएसटी घटा, पर बढ़ गया टॉफी का झंझट

Wed, 15 Oct 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्र सरकार द्वारा बिस्किट पर लगाई गई जीएसटी की दर 18 से घटाकर पांच प्रतिशत करने से इसके दाम में गिरावट आई है। इसका फायदा भी मिलने लगा है। बाजार से पांच और दस पैसे के सिक्कों के चलन से बाहर होने के कारण ग्राहकों को साथ में टॉफी चूसनी पड़ रही है।
विज्ञापन

दरअसल, जीएसटी कम होने के बाद अधिकतर बिस्किट कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट में या तो उतनी ही कीमत में वजन बढ़ा दिया है अथवा गिनती के हिसाब से मात्रा बढ़ा दी है। इसके अलावा कई बिस्किट कंपनियों ने कीमत कम कर दी है।
ग्लूकोज सेगमेंट में सबसे अधिक बिकने वाला कंपनी का पांच रुपये का बिस्किट अब 55 पैसे कम होकर 4 रुपये 45 पैसे हो गया है। इसी प्रकार दस रुपये वाले बिस्किट का पैकेट अब आठ रुपये 90 पैसे में बिकेगा। 20 रुपये वाले पैकेट की कीमत भी घटाकर 17 रुपये 80 पैसे कर दी गई है। घटी हुई कीमतें पैकेट के ऊपर अंकित भी कर दी गई है। इसी प्रकार अन्य कंपनियों के दाम भी कम हुए हैं।
विज्ञापन

n बाजार में नहीं दस, बीस, पचास पैसे के सिक्के : बाजार में एक रुपये से छोटी करेंसी चलन में ही नहीं है। ऐसे में दुकानदार या तो ग्राहक से अधिक पैसे वसूलेगा, या खुले पैसे वापस करने की जगह ग्राहक को 50 पैसे या एक रुपये की टॉफी दे रहे हैं।
टॉफी देने के बाद भी चार रुपये 45 पैसे वाला बिस्किट बेचने पर पांच पैसे और आठ रुपये 90 पैसे वाला बेचने पर दस पैसे तथा 17 रुपये 80 पैसे वाला बिस्किट बेचने पर 20 पैसे वापस करने होंगे। जो संभव दिखाई नहीं देता। बिस्किट व्यापार से जुड़े एक कारोबारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पूरे जिले में एक माह में करीब पांच करोड़ रुपये की बिक्री सभी कंपनियों के बिस्किट सेगमेंट की है।
विज्ञापन

यदि मान लिया जाए की कारोबारियों को औसतन 20 पैसे नहीं लौटाने पड़ेंगे। ऐसे में ग्राहकों को करीब लाख रुपये की चपत लगनी तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें