फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोडिन कफ सिरप की हुई थी खरीद-बिक्री

Wed, 15 Oct 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप से हुई मौतों के बाद औषधि प्रशासन विभाग ने जांच तेज कर दी है। औषधि प्रशासन विभाग की जांच में सामने आया कि खान मार्केट में एक मेडिकल एजेंसी से कोडिनयुक्त कफ सिरप की खरीद-बिक्री हुई थी। एजेंसी से कोडिन कफ सिरप के क्रय-विक्रय का दो साल का रिकॉर्ड मांगा है। इसके साथ ही अन्य दवाओं पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों तमिलनाडु में निर्मित कफ सिरप से मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौत हो गई थी। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से कफ सिरप की जांच के लिए पत्र जारी हुआ था। औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
कफ सिरप की तलाश में अब तक 11 से अधिक नमूने लिए गए। इसमें दो फैक्टरी और तीन मेडिकल एजेंसी शामिल हैं। दो दिन पहले खान मार्केट में औषधि निरीक्षक ने एक मेडिकल एजेंसी की जांच की। इस दौरान एजेंसी पर कोडिनयुक्त कफ सिरप की क्रय-विक्रय होना पाया था। इस पर मेडिकल एजेंसी संचालक को नोटिस जारी किया था। इसके साथ ही एजेंसी से वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 में क्रय-विक्रय हुए कोडिन कफ सिरप का रिकॉर्ड मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय जांच में यह भी सामने आया था कि एजेंसी का वर्ष 2023 में कोडिन कफ सिरप बेचने पर रोक लगा दी थी। मुख्यालय से भी पत्र जारी हुआ था।
औषधि निरीक्षक ने एजेंसी की अन्य दवाओं के क्रय-विक्रय पर रोक लगाई है। विभाग पता लगा रहा है कि कफ सिरप की सप्लाई कहां-कहां और कब-कब की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें