फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वरमाला के बाद फेरों की थी तैयारी, अचानक वर को मंडप से उठा ले गई पुलिस, दुल्हन गई दूसरे दूल्हे के साथ

Tue, 12 Nov 2024 05:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक दूल्हे को दुल्हन और उसके परिवार से झूठ बोलना महंगा पड़ गया। बरात लेकर गए दूल्हा जयमाल के बाद जैसे ही फेरों पर जाने लगा तो वहां एक महिला पुलिस संग पहुंच गई और शादी रुकवा दी। पुलिस दूल्हे को उठाकर ले गई।
विज्ञापन
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के बड़गांव में एक दूल्हे को धोखा देकर दूसरा ब्याह रचाना उस समय पड़ गया। जब फेरों की रस्म से ठीक पहले एक प्रेमिका ने दूल्हे की पत्नी होने का दावा करते हुए विवाह समारोह में जबरदस्त हंगामा खड़ा कर दिया था।

विज्ञापन


गुस्साए लड़की पक्ष ने शादी रुकवाने के बाद बारात को एक कमरे में बैठा लिया तथा हंगामे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी दुल्हे को हिरासत मे लेकर थाने पहुंच गई। देर रात दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ खर्च का हिसाब करके दुल्हे को बिना दुल्हन के बारात सहित खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें: MBA छात्र की हत्या:  प्रियांशु का शव देख हर आंख हुई नम, सूरजकुंड पर हुआ अंतिम संस्कार, बिलखती रही मां और बहन

विज्ञापन

जयमाल के बाद फेरों से पहले पहुंच गई दूल्हे की पहली पत्नी
मामला बड़गांव क्षेत्र के गांव मिर्जापुर का है। यहां निवासी एक व्यक्ति की बेटी की सोमवार को असंध (हरियाणा) के गांव रहाडा से बारात आई हुई थी। सुबह से विवाह समारोह खुशी-खुशी से चल रहा था। शाम को करीब पांच बजे जब जयमाला के बाद फेरों की रस्म से पहले विवाह समारोह में पहुंची रोहतक निवासी अंजली चौहान दूल्हे मोहित पुत्र धीरा को अपना पहला पति होने का दावा करने लगी। 

दूल्हे को शादीशुदा बताकर विवाह रोकने के लिए मौके पर हंगामा खड़ा कर दिया। युवती के हंगामे के बाद दूल्हन पक्ष ने दूल्हे सहित बारात को एक मकान में बैठा लिया था।
विज्ञापन

रिश्तेदारी के युवक से कराई बेटी की शादी, खुशी से विदा हुई दुल्हन
सूचना के बाद पहुंची पुलिस दूल्हे व तथाकथित पत्नी को थाने लाकर मामले की छानबीन करते हुए दोनों पक्ष की रजामंदी के बाद दुल्हन पक्ष देर रात तक दहेज में दिए सामान का खर्च दिलाने की जिद पर अड़ा रहा। इसके बाद दुल्हा पक्ष ने शादी में आया खर्च दुल्हन पक्ष को अदा किया।    

इसके बाद ही लड़की पक्ष ने यमुनानगर के करहेडा अपनी रिश्तेदारी से युवक को बुलवाकर बेटी की शादी उसके साथ करते हुए रिति रिवाज से लड़की को रात में विदा कर दिया। असंध के रहाडा से आई बारात व दुल्हे मोहित को देर रात बिना दुल्हन के खाली हाथ लौटने पर विवश होना पड़ा। जो एक चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि देर रात ही दोनों पक्षों में हुई रजामंदी के बाद ही दुल्हे को छोड दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें