ये देश नफरत से नहीं, भाईचारे से चलेगा
इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि मंदिरों के लिए भी बोर्ड बनवाने की मांग भाजपा सरकार ने उठवानी शुरू कर दी है। यह देश नफरत से नहीं चलेगा, बल्कि भाईचारे से चलेगा, लेकिन भाजपा हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई पैदा कर रही है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।
भारत पूरी दुनिया में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है। कांग्रेस सांप्रदायिक सौहार्द खत्म नहीं होने देगी। जरूरत है कि लोग इनकी हकीकत जाने और आपसी मनमुटाव को भूलकर मिलकर एक साथ रहे। बहकावे में आकर आपसी सौहार्द को बिल्कुल ठेस न पहुंचाएं।