फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कागजी उपलब्धियों की धूप में झुलसी हरियाली

Wed, 15 Jul 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर महापौधरोपण अभियान के जरिए हरियाली बढ़ाने का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। तीतरों और रामपुर मनिहारान क्षेत्र में जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण रोपण के लिए लाए गए सैकड़ों पौधे खुले में पड़े-पड़े सूख रहे हैं। सवाल यह है कि जब पौधों की सुरक्षा और समय पर रोपण की व्यवस्था ही नहीं थी, तो इतनी बड़ी संख्या में पौधे मंगवाने का औचित्य क्या था।
विज्ञापन

तीतरों क्षेत्र के गांव महंगी स्थित श्मशान घाट में पौधरोपण होना था। इसके लिए करीब 1900 पौधे लाए गए थे, लेकिन मंगलवार को श्मशान घाट का मौका मुआयना किया गया था तो वहां पर पौधे लावारिस हालत में रखे मिले। अधिकांश पौधे तेज धूप व गर्मी के चलते ही सूख चुके हैं, जिन्हें अब रोपित ही नहीं किया जा सकता है। वहीं, इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव सचिनपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी मौजूदगी में करीब एक दर्जन पौधे लगवाए थे। इसके बाद अन्य गांवों में चल रहे पौधरोपण अभियान में शामिल होने चले गए थे। श्मशान घाट पर बड़ी संख्या में पौधे लावारिस पड़े होने की जानकारी नहीं हैं। मामले की जानकारी लेकर पौधों को लगवाया जाएगा।
वहीं, नगर पंचायत रामपुर मनिहारान में रविवार को पूर्व चेयरपर्सन रेणु बालियान और अधिशासी अधिकारी सविता वर्मा ने सभासदों के साथ पौधरोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पौध लगाने का संदेश दिया था। वहीं, दूसरी तरफ मंगलवार को नगर पंचायत को प्राप्त पौधों में से सैकड़ों पौधे पानी की टंकी नंबर-1 परिसर में अव्यवस्थित अवस्था में पड़े मिले। समय पर रोपण नहीं होने से अधिकतर पौधे सूख चुके हैं। हालांकि नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सविता वर्मा का कहना है कि अभी पौधरोपण अभियान चल रहा है। पानी की टंकी पर रखे सभी पौधों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बेहद गंभीर मामला है। संबंधित अधिकारियों से इस बारे में जवाब-तलब किया जाएगा, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
- अरविंद कुमार चौहान, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें